अर्जुन सिंह को हराने वाले सुखलाल की संदिग्ध मौत

सतना। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को चुनाव में हराने वाले सुखलाल कुशवाहा की शुक्रवार रात संदिग्ध मौत हो गई। उनके सिर में गोली लगी है और वो अपने कमरे में मृत पाए गए।

पुलिस के मुताबिक रात 9 बजे घर में गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य सुखलाल के कमरे की तरफ दौड़े। वहां सुखलाल जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए मिले।

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें बिरला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की है। बताया जाता है कि सुखलाल दो महीने पहले छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिल्ली में काफी दिनों तक उनका इलाज चला।

दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को हराकर बने थे सांसद
सुखलाल 1996 में मप्र के दो दिग्गज नेताओं को सतना से लोकसभा चुनाव हराकर सासंद बने थे। 1996 में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और वीरेंद्र सखलेचा, सुखलाल के सामने चुनाव में खड़े हुए थे। वे बसपा के प्रत्याशी थे। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!