पाकिस्तानी हमले में घायल भारतीयों को मुआवजा दो: राहुल गांधी

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पुंछ में नियंत्रण रेखा के समीप के इलाकों में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और कहा कि केंद्र को पुनर्वास, मुआवजा, बीमा कवर समेत इनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

राहुल बुधवार से तीन दिनों की जम्मू कश्मीर की यात्रा पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा बालकोट में संघर्षविराम के उल्लंघन करने के दौरान मारे गए छह नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की। राहुल ने अजीम से कहा,  मैं यहां आपके दुख और अपने प्रियजन को खोने की पीड़ा को साझा करने आया हूं। पाकिस्तानी गोलाबारी में अजीम के भाई अमीन की मौत हो गई थी और परिवार के एक सदस्य रमीज घायल हो गए थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!