मप्र के स्कूलों के खिलाया जाएगा सितोलिया

Bhopal Samachar
उदाय प्रताप सिंह/इंदौर। बच्चों का खेल सितोलिया (लगोरी) अब प्रदेश के स्कूलों में भी खेला जाएगा। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में इस वर्ष के स्पोर्ट्स कैलेंडर में इसे शामिल किया है। महाराष्ट्र के बाद स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सितोलिया को शामिल करने वाला मप्र देश का दूसरा राज्य बन गया है।

पिछले वर्ष महाराष्ट्र में इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में सितोलिया को शामिल किया था। इस वर्ष मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग ने भी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में इसे शामिल कर लिया। 26-30 सितंबर के बीच सतना में सितोलिया की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसके पहले स्कूल, ब्लॉक, जिला, संभाग स्तर पर इसकी प्रतियोगिताएं होंगी।

सितोलिया के कई नाम
मप्र- सितोलिया
महाराष्ट्र-लिगोरच्या(लगोरी)
हरियाणा-पिट्ठू
आंध्रप्रदेश-येदु पेनकुलाटा, डिकोरी
केरल-डब्बा कली
तमिलनाडु- एजहू कालू
इरान- 7 सेंग
कनाडा-टिलो
पाकिस्तान-पिट्ठो गरम
नेपाल- सेवन टिलो
बांग्‍लादेश-सत चारा
अफगानिस्तान-सेंट्राकोन

नौ स्टेपर व टेनिस बॉल से होगा खेल
19 साल तक बालक व बालिका वर्ग के लिए यह प्रतियोगिता होगी। प्लास्टिक या लकड़ी के नौ स्टेपर व टेनिस बॉल से सितोलिया खेला जाएगा। इस खेल के लिए नियम भी तैयार हो गए हैं। एक टीम में 12 खिलाड़ी होंगे। 6 मैदान में खेलेंगे, 6 एक्स्ट्रा रहेंगे।

ये होंगे नियम
81 बाई 45 फीट का समतल खेल मैदान होना चाहिए।
इस मैदान के चारों ओर नेट लगी हो ताकि गेंद बाहर न जाए।
टेनिस बॉल का वजन 75 से 85 ग्राम और गोलाई 210 मिमी से 230 मिमी हो।
1 से 9 तक फाइबर या लकड़ी की सितोलिया हो। इनकी हाइट 291 मिमी होना चाहिए।
इसमें दो रैफरी , एक चीफ रैफरी व दो लाइनमैन रहेंगे।
रैफरी खिलाड़ी को धक्का देने या खेल के दौरान गलत व्यवहार करने पर रेड व यलो कार्ड जारी कर सकेंगे।
मैच के दौरान टीम के खिलाड़ी को बदला जा सकेगा।
सितोलिया को गिराने के बाद उसे तीन मिनट में जमाना होगा।
कोई भी खिलाड़ी टेनिस बॉल को 30 सेकेंड से ज्यादा देर अपने पास होल्ड कर नहीं रख सकेगा।
खिलाड़ी टीशर्ट-शर्ट में खेलेंगे।

दिसंबर में होगा वर्ल्डकप
इंटनेशनल लगोरी फेडरेशन की स्थापना 2010 में हुई। इसमें 17 देश के सदस्य शामिल हुए। 2012 में पहला इंटरनेशन लगोरी चैम्पियनशिप भूटान में हुई। एम्च्योर लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया 2006 में बना था। यह पिछले कई वर्षों से इस खेल की ओपन चैम्पियशिप करवा रहा है। आईपीएल क्रिकेट की तर्ज पर आईपीएल लगोरी 25 से 30 जनवरी 2015 को वीजापुर (कर्नाटक) में हुआ। दिसंबर-2015 में मुंबई में लगोरी वर्ल्डकप आयोजन होना है। इसमें 30 देश के खिलाड़ी शामिल होंगे। 2014 में मप्र लगोरी फेडरेशन की स्थापना हुई।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!