भोपाल। देश के सबसे बड़े होमलोन प्रोवाइडर बैंक SBI ने सबसे सस्ता होमलोन लांच करने की योजना बनाई है। यदि आरबीआई ने उसे परमिशन दे दी तो SBI मात्र 8% ब्याज पर होमलोन दे देगा। फिलहाल न्यूनतम ब्याजदर 9.70% से कम नहीं की जा सकती।
SBI की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने दूसरे SBI' बैंकिंग एंड इकनॉमिक कॉनक्लेव के दौरान RBI गवर्नर के साथ बातचीत में यह बात सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मकानों के रेडी स्टॉक के वास्ते लिमिटेड पीरियड के लिए SBI को बेस रेट से कम पर लोन ऑफर करने की इजाजत दी जा सकती है। SBI देश का सबसे बड़ा होम लोन प्रोवाइडर है। इसके पास लगभग 20 पर्सेंट मार्केट शेयर है।
उन्होंने कहा, 'मेरे सुझाव के पीछे यह दलील है कि मार्केट में अनबिके मकानों का स्टॉक है। कुछ मामलों में तो इतने अनबिके मकान हैं कि उनको क्लीयर होने में चार साल लग जाएंगे। इनमें से कुछ अंडर कंस्ट्रक्शन हो सकते हैं।'
SBI की चेयरमैन ने कहा, 'जैसे रियल एस्टेट का स्टॉक बिकना शुरू होगा, स्टील, सीमेंट और लेबर की डिमांड निकलने लगेगी। इसलिए इससे समूचा सिस्टम चल पड़ेगा।'