भोपाल। शहर के ऐशबाग इलाके से 13 साल की एक लड़की के गायब होने के समाचार मिल रहे हैं। वो घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद गायब हो गई।
शबाना वानो पत्नी राहत खां निवासी 56 बाग ने सूचना दी है कि उनकी पुत्री शाइना उम्र 13 बर्ष कल शाम घर से बाहर खेलते समय गायब हो गई। जब लड़की काफी देर बाद घर नहीं आई तो परिजनों ने बेटी को खोजने की कोशिश कि लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने थाने में पहुंच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।