भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन ने कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी शासकीय शालाओं के सघन निरीक्षण के लिये अभियान चलाने को कहा है। अभियान में शालाओं की कमियों को भी दूर किया जाना चाहिए। श्री जैन ने निरीक्षण का कार्यक्रम 20 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के बाद 21 अगस्त को सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी राज्य शासन को इस आशय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें कि उनके क्षेत्र की समस्त शालाओं का शत-प्रतिशत निरीक्षण कार्य पूरा हो गया है। प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक,डीईओ और डीपीसी को शालाओं के निरीक्षण के बारे में निर्देश दे दिये गये हैं।
शालाओं के सघन निरीक्षण अभियान के आदेश
July 28, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags
