जबलपुर। यहां एक पत्नी ने अपने पति को त्यागकर समलैंगिक विवाह कर लिया। वो अपनी साथी युवती को लेकर पुलिस के पास सुरक्षा मांगने को पहुंची। पीछे पीछे परिजन भी आए लेकिन दोनों युवतियों ने किसी की एक ना सुनी।
रांझी टीआई अनिल मौर्य ने बताया कि रांझी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का विवाह मई 2015 में हुआ था। 8 दिन ससुराल में रहने के बाद युवती अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इसके बाद वह ससुराल नहीं गई। कई बार उसका पति उसे घर ले जाने आया, लेकिन वह बहाना करके मायके में ही रुकी रही।
रविवार सुबह वह उसने क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ विवाह किया और दोनों थाने आ गई। युवती ने थाने में आकर बताया कि उसने इस युवती से विवाह कर लिया है और वह इसे अपना पति मानती है। अब वह दोनों साथ में रहना चाहती है। लेकिन उनके परिजन उन्हें परेशान कर रहे हैं।