रायसेन जिले के बड़ौदा गांव में दूषित फल और भोजन खाने से 31 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बडौदा में रमजान माह के चलते लोगों ने मंगलवार शाम रोजा खोला था। इस दौरान ग्रामीणों ने फलों सहित अन्य खाद्य सामग्री का सेवन किया था। इसके कुछ देर बाद ही लोगों को घबराहट व उल्टी होने की शिकायत होने लगी। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल के आरएमओ डाॅ.यशपाल बाल्यान ने बताया कि अस्पताल आए मरीजों में फूड पाॅयजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। प्रायमरी ट्रीटमेंट के बाद मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है। कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है।
