पत्नी से परेशान युवक ने जहर खाया

Updesh Awasthee
जबलपुर। गोहलपुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। युवक का नाम गुलरेज है, जिसने पत्नी की प्रताड़ना के चलते ये कदम उठाया है। गुलरेज का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही उसे परेशान कर रही है। दरअसल 5 साल पहले गुलरेज ने मुश्रिया नाम की युवती से शादी की थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद गुलरेज ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। हालांकि समय रहते उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!