IAS अफसर रच रहा था कारोबारी की हत्या की साजिश: गिरफ्तार

नईदिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शहर के एक उद्योगपति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हरियाणा कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार को दो शौकत पाशा और दो निशानेबाजों -तौफीक और मन्ना- के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संजीव कुमार को एक उद्योगपति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो कि उसका दोस्त और नजदीकी सहयोगी भी है। यह साजिश तिहाड़ जेल में रची गई, जब संजीव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अभय चौटाला के साथ न्यायिक हिरासत में था।

पुलिस ने कहा कि कुमार की योजना उद्योगपति को मारने की थी, जो उसका दोस्त है और इस उद्योगपति के साथ संजीव का संपत्ति विवाद भी हैं। उसने इस मामले में खुद को घायल करने और फिर जमानत पर जेल से बाहर आने की साजिश रची थी।

गौरतलब है कि 2013 में दिल्ली की एक अदालत ने गैरकानूनी तरीके से 3,000 से अधिक जूनियर शिक्षकों की भर्ती के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य आरोपियों को सजा सुनाई थी। उस समय संजीव कुमार हरियाणा में प्राथमिक शिक्षा के निदेशक थे और अदालत ने उनकी गवाही पर भरोसा भी किया था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!