स्कूल खेल मैदान पर अतिक्रमण करने वाला शिक्षक निलंबित

Updesh Awasthee
राजगढ़ से प्रेम वर्मा। कलेक्टर आनंद कुमार शर्मा ने जिले के नरसिंहगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय टिकरिया के खेल मैदान में अतिक्रमण करने वाले शिक्षक को कल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने तत्काल अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए है। 

सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक वी.एस.राठोर ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय टिकरिया के शिक्षक गंगाराम ने स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण कर परिवार के सदस्यों के नाम से पक्का मकान बना लिया था.इसकी शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार तलेन एवं सारंगपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने पांच हजार रुपए के जुर्माने से दण्डित करते हुए शिक्षक को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे.

इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था. ग्रामीणों ने कल जन सुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की थी.शिकायत सही पाई जाने पर उन्होंने सम्बंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!