दिल्ली। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की शादी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने आए लेकिन सोनिया गांधी नहीं आईं। मीडिया ने सवाल उठाया तो बेलेंस करने दिग्विजय सिंह खुद अपने बेटे बहू को लेकर सोनिया गांधी के घर जा पहुंचे।
पिछले दिनों शादी में बंधन में बंधने के बाद दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और सृजाम्या दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पहुंचे। यहां दोनों ने सोनिया से आशीर्वाद लिया। इस दौरान दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि 21 मई को जयवर्धन और सृजम्या विवाह बंधन में बंधे थे। 22 मई को दिल्ली के होटल अशोका में रिसेप्शन हुआ। जिसमें देश की तमाम राजनीतिक हस्तियां नव दंपती को आशीर्वाद देने पहुंचीं थी।
