कुमार विश्वास: महिला की मर्यादा भंग के आरोपी

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह केस महिला की मर्यादा भंग करने के आरोप में दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के आई पी एस्टेट थाने में कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 

सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि यह केस आईपीसी की धारा 509 के तहत दर्ज किया गया है। यह केस जमानती अपराध है। कुमार विश्वास को थाने से जमानत मिल सकती है। पुलिस अफसर ने बताया कि दिल्ली महिला आयोग की चेयरर्पसन बरखा सिंह ने कुमार विश्वास के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दी थी। बरखा सिंह के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने उन्हें इस मामले में लेटर लिखा था। बरखा सिंह ने कुमार विश्वास को महिला के लेटर पर जवाब देने के लिए दिल्ली महिला आयोग में तलब किया था।

दिल्ली महिला आयोग के समन पर कुमार विश्वास आयोग के दफ्तर में नहीं गए थे। इसके बाद दिल्ली सरकार ने बरखा सिंह को नोटिस जारी कर दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरखा सिंह की कंप्लेंट मिलने पर पुलिस मुख्यालय में इस मामले पर विचार किया गया। शुक्रवार को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया। इसके बाद एसएचओ आईपी एस्टेट ने एफआईआर दर्ज की। हालांकि पुलिस अफसर ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि एलजी नजीब जंग से भी इस मामले में सलाह ली गई थी या नहीं। गौरतलब है कि इन दिनों एलजी और दिल्ली सरकार में तनातनी चल रही है। पुलिस अफसर ने बताया कि अब जल्द ही आईपी एस्टेट पुलिस कुमार विश्वास को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस देगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!