6 साल नियमित सेवाओं पर पेंशन के लिए याचिका

Updesh Awasthee
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका के जरिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेश की रोशनी में 10 नहीं 6 साल की नियमित सेवा के आधार पर पेंशन सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति आलोक आराधे की एकलपीठ ने इस सिलसिले में राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है। इसके लिए 6 सप्ताह का समय दिया गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता छतरपुर निवासी नंदलाल राय का पक्ष अधिवक्ता सुधा गौतम ने रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता पीडब्ल्यूडी में कार्यभारित कर्मी बतौर 25 साल सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हो गया। लेकिन उसकी नियमित सेवाओं की अवधि 10 के स्थान पर महज 6 साल ही थी। इसी को आधार बनाकर उसे पेंशन की सुविधा से वंचित कर दिया गया। चूंकि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया है, अतः उसी के आधार पर हाईकोर्ट की शरण ले ली गई।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!