भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने पूछा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार को किस अदालत ने क्लीन चिट दी है। यादव ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा व्यापमं घोटाले को लेकर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और उसके नेताओं के विरुद्ध प्रयोग में लाई गई स्तरहीन टिप्पणियों को राजनैतिक खीज बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यापमं घोटाले को लेकर जल्दबाजी किस बात की है और शिवराजसिंह तथा उनके परिवार को कौन सी अदालत ने क्लीनचिट दी है। यादव ने मुख्यमंत्री पर व्यापमं घोटाले को लेकर भावनात्मक भयादोहन (ब्लैकमेलिंग) करने का भी आरोप लगाया है। अपने बयान में यादव ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान, व कुछ मंत्रियों के बाद अब खुद मुख्यमंत्री द्वारा न्यायालयीन पूर्वानुमान को अदालत द्वारा उन्हें लेकर ईमानदारी का प्रमाण पत्र बता देना अदालती अवमानना है। उन्होंने अपनी बदनाम छवि को दुरुस्त करने हेतु मीडिया का भी दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है।
व्यापमं | इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं CM: यादव
April 27, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
