पन्ना। अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पगरा में किसान ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली गई है। वो पटवारी से नाराज था क्योंकि उसे बताया गया था कि उसका खेत सर्वे में शामिल नहीं किया गया जबकि वो ओलावृष्टि में बर्बाद हो चुका था।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सुन्दर कुशवाहा पिता गोविन्दा कुशवाहा उम्र 50 वर्ष ग्राम पगरा ने अपने ही खेत में लगे पेङ से रात्रि के समय फांसी लगा ली।
सुबह जब ग्रामीणों ने मृतक को पेड़ से लटका पाया तो घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की माने तो इस घटना का कारण अतिवृष्टी और ओलावृष्टी जैसी प्राकृतिक मार झेल रहे किसान को जो सरकार से मुआवजे की उम्मीद थी वो भी सरकारी सर्वे टीम ने खत्म कर दी, प्रशासनिक सर्वे में ही ग्राम पगरा को शामिल नही किया गया।
जिसके चलते कर्ज के बोझ तले मानसिक दवाव झेल रहे किसान को जब सरकार से भी मदद की उम्मीद नही दिखी तो उसने यह कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई। इस मामले को लेकर किसान आक्रोसित हैं और प्रशासन पर पक्षपात कर सर्वे कराने के आरोप लगाये हैं।
ऋषि नगायच
पन्ना जिला ब्यूरो
भोपाल समाचार