अध्यापक संविदा शिक्षक संघ से दुबे का इस्तीफा

भोपाल। मप्र के अध्यापक संविदा शिक्षक संघ से प्रदेश अध्यक्ष मनोहर प्रसाद दुबे ने इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा उन्होंने आरएसएस के प्रचारकों की मौजूदगी में दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया। नई प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।

आज दिनांक 19.04.2015 को संघ के सभी पदाघिकारियों की बैंठक भारतीय मजदूर संघ ठेंगड़ी भवन भोपाल में हुयी जिसमें भारतीय मजदूर संघ के सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा जी, ज्ञान जी तिवारी राज्य कर्मचारी संघ के जितेन्द्र सिंह राजपूत व संघ के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिती में संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोहर प्रसाद दुबे ने अपनी इच्छा से प्रदेश के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया जिसे सर्व सम्मति से मान्य किया गया। इसके उपरांत संघ की कोर कमेटी गठित की गई जो जल्द ही सभी प्रदेश व जिलों के पदाधिकारियों की बैठक पर प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करेगी। आगामी बैंठक 23 अप्रैल को होगी।

प्रांतीय प्रवक्ता
राकेश पाण्डेय
मो0न0 9479866980

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!