न्यूज चेनल अल जजीरा इंडिया में प्रतिबंधित

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल अल जजीरा के भारत में पांच दिन तक प्रसारण पर रोक लगा दी है। चैनल को यह दंड भारत का नक्शा कई बार गलत दिखाने पर दिया गया है।

चैनल ने बुधवार को खाली स्क्रीन का प्रदर्शन किया। स्क्रीन पर संदेश लिखा था, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के अनुसार यह चैनल 22 अप्रैल को रात 12 बजकर एक मिनट से 26 अप्रैल 2015 को रात 12 बजकर एक मिनट तक उपलब्ध नहीं रहेगा।

इससे पहले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि यह बात उसके संज्ञान में आई है कि अल जजीरा ने 2013 एवं 2014 में भारत का गलत नक्शा दिखाया था। चैनल द्वारा प्रदर्शित कुछ नक्शों में जम्मू कश्मीर में भारतीय भूमि के एक अंश (पाक अधिकृत कश्मीर एवं अक्साई चिन) को भारत की भूमि के अंग के रूप में नहीं दिखाया गया। चैनल ने लक्षदीप एवं अंडमान को भी कुछ नक्शों में नहीं दिखाया। यह नक्शा भारतीय सर्वेक्षण के कॉपीराइट मानचित्र के अनुरूप नहीं है। विदेश मंत्रालय ने इस मामले की शिकायत की थी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!