भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे राज्य के किसानों के लिए अलग से फसल बीमा योजना बनाना चाहते हैं, इसके लिए केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की बैठक में चौहान ने शुक्रवार को कहा कि वे चाहते हैं कि किसानों के लिए ऐसी फसल बीमा योजना हो, जिसका किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। इस योजना में फसल की औसत से कम पैदावार होने पर भी बीमा योजना का किसानों को लाभ मिले। अगर औसत से कम पैदावार होती है तो पैदावार और औसत के अंतर की भरपाई बीमा के जरिए की जाए, इसके अलावा प्राकृतिक आपदा आने पर किसान को औसत पैदावार के बराबर राशि बीमा योजना से मिले।
हम अपनी फसल बीमा योजना बनाएंगे: शिवराज सिंह चौहान
April 11, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
