ग्वालियर। पैथोलॉजी का संचालक पिछले 6 साल से एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बुधवार को महिला ने जनकगंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित हनुमान चौराहा पर कुलकर्णी पैथोलॉजी है। पैथोलॉजी का संचालक ओमप्रकाश पिछले 6 साल से एक 33 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। बुधवार दोपहर महिला ने हिम्मत जुटाई और जनकगंज थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है।