30 ईसाईयों का सामूहिक नरसंहार: वीडियो जारी

त्रिपोली। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें लीबिया में बंधक बनाए गए इथोपिया के करीब 30 ईसाईयों की कथित रूप से हत्या करते दिखाया गया है। इस 29 मिनट के वीडियो में कथित रूप से दिखाया गया है कि उग्रवादी बंधकों के 2 समूह को पकड़े हुए हैं और स्क्रीन पर एक लाइन लिखी आ रही है 'दुश्मन इथोपियाई चर्च से क्रॉस के अनुयायी।'

काला नकाब पहने एक नकाबपोश पिस्तौल लहराते हुए ईसाईयों को धमका रहा है कि अगर उन्होंने इसलाम कबूल न किया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। वीडियो में नकाबपोश उग्रवादियों को एक बीच पर करीब 12 लोगों के एक समूह का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है। कम से कम 16 लोगों के समूह को रेगिस्तान में गोली मारते हुए दिखाया गया है।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बंधक कौन थे और कितने लोगों को मारा गया है? हत्या से पहले वीडियो में कथित रूप से दिखाया गया कि सीरिया के ईसाई बता रहे हैं कि कैसे उन्हें इस्लाम कबूल करने या स्पेशल टैक्स देने का ऑप्शन दिया गया और किस तरह उन्होंने टैक्स देने का विकल्प चुना। विडियो में आईएस की मीडिया शाखा का लोगो है। यह वैसे ही फुटेज है जैसे पहले जारी किए गए थे।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!