मंत्री, सांसद, नेता और अफसरों पर मधुमक्खियों का हमला, 100 घायल

बिलाड़ा/जोधपुर। रविवार को इंदिरा गांधी नहर के जल बधावे के कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के हमले में विधि एवं न्यायमंत्री अर्जुनलाल गर्ग, सांसद पीपी चौधरी, पालिकाध्यक्ष दुर्गादेवी राठौड़, उपखंड अधिकारी हिमताराम मेहरा समेत से सौ से अधिक लोग घायल हो गए। दरअसल, यहां पहली बार मीठा पानी दांतीवाड़ा पेयजल योजना के तहत पहुंचा है।

पानी के बधावे के लिए सैकड़ों लोग जलदाय विभाग परिसर पहुंचे थे। जब ये सभी टंकी के पास मुख्य वाल्व को खोलकर जलापूर्ति की रस्म अदायगी कर रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

एकाएक इस हमले से भगदड़ मच गई। मंत्री, सांसद, उप खंड अधिकारी, पालिकाध्यक्ष के अलावा मंगल कलश लेकर पहुंचीं महिलाओं और स्कूली बालिकाओं को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। देर शाम तक सभी का अस्पताल में इलाज जारी था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!