भोपाल। चार दिन पहले केस डायरी लेकर जबलपुर हाईकोर्ट गया गांधीनगर का एक सब इंसपेक्टर वापस नहीं आया। उसकी शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। गांधीनगर पुलिस के अनुसार मूलतः रीवा के रहने वाले 52 वर्षीय बृजेंद्र कुमार पांडे यहां संजीव नगर में परिवार के साथ रहते हैं। वे 24 फरवरी को जबलपुर हाईकोर्ट एक केस डायरी लेकर गए थे लेकिन अभी तक वापस नहीं आए। उनका मोबाइल भी बंद है। बृजेंद्र पांडे एक दुर्घटना केस का जवाब दावा पेश करने गए थे। सब इंसपेक्टर के मोबाइल की लोकेशन दो दिन पहले इंदौर में मिली थी। इसके बाद से फोन बंद आ रहा है। पुलिस के साथ ही उनके परिजन भी चिंतित है। गुमशुदगी दर्ज कर सब इंसपेक्टर की खोजबीन की जा रही है।
हाईकोर्ट गया पुलिस अधिकारी लापता
March 01, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags
