पढ़िए परिवहन अधिकारियों की नई पोस्टिंग लिस्ट

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य शासन ने श्री गोपाल शाह संभागीय उप परिवहन आयुक्त शहडोल को परिवहन आयुक्त कार्यालय में संबद्ध किया है।

श्री संजय सोनी संभागीय उप परिवहन आयुक्त सागर को नर्मदापुरम् संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। श्री सोनी के नर्मदापुरम् संभाग का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अजय गुप्ता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भोपाल नर्मदापुरम् संभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

श्री रामदास दक्ष जिला परिवहन अधिकारी बालाघाट को मण्डला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री दक्ष द्वारा मण्डला का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री संतोष पाल मण्डला के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

श्री अनिरुद्ध सिंह जिला परिवहन अधिकारी सतना को सीधी, श्री संतोष पाल जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर को सिवनी, श्री जगदीश बिल्लोरे जिला परिवहन अधिकारी अलीराजपुर को बड़वानी और श्री जितेन्द्र सिंह रघुवंशी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर को दमोह का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्री सुनील शुक्ला जिला परिवहन अधिकारी बड़वानी को संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय इंदौर और श्री एच.एल. सिमरिया जिला परिवहन अधिकारी दमोह को संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय सागर में संबद्ध किया गया है।

श्री श्याम बरेलिया अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी छतरपुर को पन्ना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। श्री बरेलिया द्वारा पन्ना का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अनिरुद्ध सिंह जिला परिवहन अधिकारी पन्ना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अश्विनी कुमार रावत को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर के पद पर पदस्थ करते हुए संभागीय उप परिवहन आयुक्त शहडोल एवं जबलपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री रावत द्वारा जबलपुर का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री संजय सोनी संभागीय उप परिवहन आयुक्त जबलपुर के अतिरिक्त प्रभार और श्री एम.डी. मिश्रा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर के प्रभार से मुक्त होंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!