पति की हत्या कर आराम से घूमती रही पत्नि

0
जबलपुर। डेढ़ माह पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला बेफ्रिक होकर ऐसे कामकाज करती रही, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। हत्या का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। घटना सुभाषनगर रांझी की है, जहां मृतक राजेन्द्र खंगार को उसकी पत्नी तथा उसके प्रेमी ने मिलकर राजेन्द्र के जन्मदिन के दिन हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और उसके एक दोस्त को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है हत्या अवैध संबंध के चलते की गई है।

रांझी टीआई अनिल मौर्य ने बताया कि 2 जनवरी को सूचना मिली कि सुभाष नगर निवासी राजेन्द्र खंगार (40 वर्ष) अपने बिस्तर पर मृत पड़ा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी दुर्गाबाई से पूछताछ की लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। पुलिस को पूछताछ में क्षेत्रीयजन से पता चला था कि मृतक की पत्नी का उसके घर किराए से दुकान चलाने वाले से अवैध संबंध हैं।

पीएम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि
श्री मौर्य ने बताया कि 10 फरवरी को मिली पीएम रिपोर्ट में पता चला कि राजेन्द्र की मौत दम घुटने से हुई है, जिससे हत्या की आशंका है। शंका पर उसकी पत्नी दुर्गाबाई से पूछताछ की गई।

ऐसा रहा घटनाक्रम
टीआई अनिल मौर्य के मुताबिक पूछताछ में दुर्गाबाई ने बताया कि 1 जनवरी को राजेन्द्र का जन्मदिन था। जन्मदिन में उसके घर में किराए से सीमेंट की दुकान चलाने वाला बेटू काछी भी था। बेटू ने राजेन्द्र को जन्मदिन की बधाई देते हुए पार्टी देने के लिए कहा। दोपहर लगभग 1 बजे वह शराब की बॉटल लेकर आए और घर में पीने लगे। इसके बाद वह खाना बनाने लगी। कुछ देर बाद उसका रिश्तेदार केशव खंगार भी आ गया। वह भी उसके पति और बेटू के साथ शराब पीने लगा।

गमछे से घोंटा गला
दोपहर 3 बजे उसके पति का बेटू और केशव से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों ने राजेन्द्र को धक्का दे दिया, जो तख्त पर गिरा और उसके सिर में चोटें आई। इसके बाद वह बाहर निकली और राजेन्द्र के पैर जोर से पकड़े, इसके बाद बेटू और केशव ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद वह दोनों चले गए। रात लभगग 9 बजे वह एक डॉक्टर को बुलाकर लाई और राजेन्द्र की जांच कराई। डॉक्टर ने जांच के बाद राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी तो उसे पहले से ही थी, लेकिन उसने सुबह होने तक का इंतजार किया। सुबह होते ही उसने अपने बेटे को डॉक्टर लाने के लिए कहा। डॉक्टर ने फिर से आकर चेक किया और मृत घोषित कर दिया था।

18 साल पहले विवाह
राजेन्द्र का विवाह 18 साल पहले दुर्गाबाई से हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!