CBSE EXAM 2015: 2 मार्च से

Updesh Awasthee
भोपाल। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन [सीबीएसई] ने बुधवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइमटेबल की घोषणा की। इस बार दोनों बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 26 मार्च तक जारी रहेगी, जबकि 12वीं के छात्रों की परीक्षा 17 अप्रैल तक चलेगी।

इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में देशभर से करीब 10 लाख छात्र बैठेंगे, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में 13 लाख बच्चे शामिल होंगे। 10वीं बोर्ड की शुरुआत डायनामिक्स रिटेल विषय की परीक्षा से हो रही है। जबकि, 12वीं बोर्ड का पहला पेपर अंग्रेजी का रहेगा। इस बार आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से 30 मार्च तक और आईसीएस बोर्ड परीक्षा 9 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!