पटना। बिहार की राजधानी में साली की बेटी को घर में रख कर चार महीने तक उसका यौनशोषण करने का एक मामला सामने आया है। साली अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। उनकी बेटी पटना में नौवी में पढ़ती है।
एक साल पहले उन्होंने बेटी को मौसा के घर रखा था। लेकिन मौसा खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर चार महीनों से उसका यौनशोषण कर रहा था। मौसा के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता की आप बीती सुनकर पुलिसवालों के भी रौंगटे खड़े हो गए। मौसा की मनमानी का जब पीड़िता विरोध करती थी, तो उसके हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म किया गया। उसे बुरी तरह मारा-पीटा भी जाता था।
आरोपी मौसा इंटर काउंसिल में सहायक है और शास्त्रीनगर के एलआईसी कॉलोनी में रहता है। पीड़ित लड़की शुक्रवार को सिटी एसपी शिवदीप लांडे के पास शिकायत करने पहुंची थी। जहां उसने सारी बात बताई। तत्काल उसे शास्त्रीनगर थाने भेजा गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
बकौल पीड़िता- हर सुबह उठने के बाद कपड़े अस्त-व्यस्त मिलते थे। कई बार कपड़े पूरी तरह खुले होते थे। सिर हमेशा भारी रहता था और हमेशा नींद आती थी। एक रात पता चला कि उसके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया जाता है। जिससे वह इतनी गहरी नींद में चली जाती है कि कुछ होश नहीं रहता। उसके साथ यह घिनौना काम उसका सगा मौसा कर रहा था, जिसके घर में रहकर वह पढ़ाई कर रही है।
महिला कांस्टेबल के साथ है लड़की
लड़की ने इसका विरोध किया तो मौसा जबरदस्ती पर उतारू हो गया। हाथ-पैर बांध कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। शुक्रवार को वह शास्त्रीनगर से पैदल सिटी एसपी (सेंट्रल) शिवदीप लांडे के पास पहुंची। लांडे ने तत्काल लड़की को अपनी गाड़ी से पुलिस अधिकारियों के साथ शास्त्रीनगर थाने भेजा। फिलहाल लड़की को पुलिस ने महिला कांस्टेबल के साथ रखा है। कोर्ट में पुलिस उसका बयान कराएगी। उसके परिजनों को भी इसकी सूचना दी जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता दिल्ली में जॉब करते हैं। मौसा के दो बच्चे हैं। एक लड़का और दूसरी लड़की। दोनों दिल्ली में पढ़ाई करते हैं। लांडे ने कहा कि आरोपी का पक्ष भी पुलिस जानने में लगी है। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी होगी।