अमिताभ व आशा भौंसले को फर्जी डिग्री देने वाला चेयरमैन गिरफ्तार

Updesh Awasthee
जयपुर। महानायक अमिताभ बच्चन और सदाबहार पार्श्व गायिका आशा भोंसले सहित कई बड़ी शख्सियतों को फर्जी मानद डीलिट की उपाधि देने वाले जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन कमल मेहता को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।


फर्जी डिग्री बांटने के गोरखधंधे का यह मास्टरमाइंड अब तक एक हजार डिग्रियां बेंच चुका है। यही नहीं, यूनिवर्सिटी में कला विषय का पाठ्यक्रम नहीं होने के बावजूद उसने एमए एवं बीए की डिग्रियां भी बांट दीं।

एएसपी लालचंद कायल ने बताया कि जोधपुर के इस निजी विश्वविद्यालय के चेयरमैन पर कुछ साल पूर्व एक को-ऑपरेटिव बैंक खोलकर लोगों के 13 करोड़ रुपये हड़पने का भी आरोप है। इस मामले में भी जांच चल रही है।

मेहता ने पिछले डेढ़ साल में दलालों के साथ मिलकर एक हजार स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य कोर्सों की फर्जी डिग्रियां बनाई हैं। इन डिग्रियों को बिहार एवं उत्तर प्रदेश में दो लाख से 5 लाख रुपये तक में बेचा गया। इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!