अंतिम संस्कार में आए 69 लोगों की मौत, 40 गंभीर

Updesh Awasthee
मैपुटो। एक व्यक्ति की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 69 अन्य लोगों की भी मौत हो गई जबकि करीब 40 से ज्यादा लोग अभी भी बीमार हैं. ये मौतें बीयर पीने से हुई हैं. दरअसल, जहां ये वाकया हुआ, वहां एक प्रथा है कि जो भी शख्स दाह संस्कार में शामिल होगा उसे पारंपरिक तौर पर बनाई गई बीयर पीनी होगी. यही प्रथा लोगों की मौत का कारण बन गई. इस दुर्घटना के बाद चारों ओर मातम पसर गया.

बताया जाता है कि यह घटना दक्षिण पूर्वी अफ्रीका में स्थित देश मोजांबिक की है. यहां दाह संस्कार के बाद आगंतुक पारपंरिक ढंग से बनाई गई बीयर पीते हैं जिसे ज्वार और भुट्टे के बीजों से बनाया जाता है. इन मौतों के बारे में बताया जा रहा है कि इस बीयर में मगरमच्छ के पेट में पाया जाने वाला पाचक जठर रस मिला दिया गया था. इसी जहर के कारण बीयर जहरीली हो गई थी जिसे पीने के बाद 69 मरे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इतना ही नहीं यह बीयर इतना जहरीला था कि करीब 40 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. फिलहाल इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने शुरुआती जांच में ही इस बात की आशंका जताई है कि बीयर में ही जहर मिला हुआ था. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और दावा कर रही है कि जल्द से जल्द गुनाहगारों को पकड़ लिया जाएगा.



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!