नलखेड़ा। नगर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार व शनिवार को मावठा गिरा। शुक्रवार रात करीब 09 बजे तेज हवा के साथ ओले गिरे व रात में तेज बारिश भी हुई। नगर में शनिवार को दोपहर 11:45 बजे करीब 45 मिनिट तक झमाझम बारिश हुई। इससे सडकों पर पानी बह निकला।
मावठा गिरने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद है। आलू, प्याज, लहुसन, टमाटर, गेहुँ-चनें जैसी फसलों को फायदा पहुँचेगा। मावठा गिरने से किसानों को गेहुँ-चनें की बुआई करने में फायदा होगा क्योंकि इस वर्ष नगर सहित आस-पास के ग्रामीण अंचलों में सामान्य से कम बारिश हुइ। जिस कारण किसानों ने गेहुँ-चनें की बुआई नही की थी। जानकारों का कहना है कि एक से दों इंच बारिश चने के लिए फायदेमंद साबित होगी। इसके बाद ठंड बढने से चनें का पौधा बढनें लगेगा।
लोग उठा रहें मौसम का आनंद- मावठा गिरनें से व मौसम ठंडा होने से लोग मौसम का लुत्फ उठ रहे है। लोग अपनें परिवार वालों के साथ जलेबी का आनंद ले रहें है।