भोपाल। पंचायत निर्वाचन 2014-15 में प्रथम चरण के लिये अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लाख 35 हजार 330 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। जिला पंचायत सदस्य के लिये 2217 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। इनमें पुरूषों के 1067 एवं महिलाओं के 1150 हैं।
जनपद पंचायत सदस्य के लिये 11626 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। इनमें पुरूषों के 5506 तथा महिलाओं के 6110 हैं। सरपंच के लिये 37928 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। इनमें पुरूषों के 18613, महिलाओं के 19300 और अन्य के 15 हैं। पंच के लिये 83559 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। इनमें से पुरूषों के 42858, महिलाओं के 40696 और अन्य के 5 नाम निर्देशन-पत्र हैं।
नाम निर्देशन-पत्र भरने की आखिरी तारीख 29 दिसम्बर थी। नाम निर्देशन-पत्र की संवीक्षा 30 दिसम्बर को हुई। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख एक जनवरी, 2015 है। विस्तृत जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.mplocalelection.gov.in पर उपलब्ध है।