जबलपुर। छेड़छाड़ करने वाले दरिंदे अपने कुकर्मो को अंजाम देने के लिए हर बार कोई नया तरीका इजाद कर लेते हैं। एक बार फिर सोमवार को ऎसा ही मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने गुरंदी, गलगला निवासी चार मासूम लड़कियों को मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाकर छेड़छाड़ की।
जानकारी के अनुसार मुल्तानी मार्केट बल्देवबाग स्थित दुकान का संचालक हर रोज चार मासूम लड़कियों को कभी पैसे तो कभी चॉकलेट की लालच देकर बुला लेता था। सोमवार को भी उसने ऎसा ही किया। जब लड़कियों उसके पास गई तो आरोपी ने मोबाइल क्लिप पर अश्लील वीडियो दिखाने शुरू कर दिए।
वीडियो दिखाते हुए आरोपी ने मासूमों के साथ छेड़छाड़ भी करने लगा। इससे चारों लड़कियों डर गई और भागकर अपने घर पहुंची। घर जाकर उन्होंने आरोपी की हरकतों के बारे में परिजनों को बताया। पीडित लड़कियों के परिजनों ने भी देर ना करते हुए तुरंत उसकी दुकान पर पहुंचकर आरोपी की धुनाई कर दी और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।