सोनिया गांधी के घर में रहता है देश का सबसे बडा भू-माफिया: शिवराज सिंह चौहान

0
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजगढ़ के बीनागंज में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मंहगाई कम करने का वादा तोडा है जनता अब कांग्रेस से नाता तोड़ लें।

कांग्रेस झूठे वादे करने में आगे है। चुनाव का समय आते ही झूठे वादे करने लगती है। जो कांग्रेस पार्टी साठ सालों में विकास का ब्लूप्रिंट तैयार नहीं कर पाई वह विकास कब करेगी। इसलिये सब कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस बेकार लोगों की पार्टी हो गई है।

गांधी नहीं हटा पाए गरीबी, शिवराज ने हटाकर दिखाई

उन्होने कहा कि सोनिया गांधी के घर में देश का सबसे बडा भूमाफिया राबर्ड वढेरा बैठा है। ऐसी कांग्रेस विकास नहीं कर सकती। कांग्रेस ने देश के स्वाभिमान को चकनाचूर कर दिया। देश को श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक दमदार प्रधानमंत्री चाहिये। कांग्रेस वर्षों से कह रही है गरीबी हटाओ। पहले इंदिरा गांधी ने कहा, फिर राजीव गाधी ने कहा, नरसिंह राव ने कहा, एचडी देवेगौडा ने भी कहा लेकिन गरीबी नहीं हटी। गरीबी हटाना शिवराज से सीखना चाहिये। उन्होने कहा कि गरीबी हटाने के लिये हर जरूरी कदम उठाये। किसानों को सरकारी खरीद पर बोनस दिया। एक रूपये किलो गेहूं और एक रूपये किलो चावल दिया, गरीबोे के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया।

मेडीकल कॉलेज के नाम पर कागज का टुकड़ा थमा दिया

मुख्यंमत्री ने शिवपुरी में मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा के के संबंध में असलियत बताते हुए कहा कि चुनावी साल में हारने से बचने के लिये मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा कर दी। पांच साल पहले यह घोषणा क्यों नहीं की। कागज का एक टुकडा थमा दिया। न तो बजट का पता है और न ही जमीन का पता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश के साथ बेइमानी की है। हमारे हिस्से के 6000 करोड रूपये नहीं दे रहे और प्रदेश के केन्द्रीय नेताओं के कहने पर मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव हो रहा है। किसान आंखों में आंसू न लाएं दिल्ली सरकार मदद दे न दे मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान जिन्दा है किसानों को पैरों पर खड़े करके चैन लेगा।

किसान चिंता ना करें, शिवराज अभी जिंदा है

श्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश प्राकृतिक आपदा के भंवर में फंसा हुआ है और कांग्रेसनीत यूपीए सरकार मध्यप्रदेश के साथ सियासत कर रही है। ओला पीडि़त किसानों को राहत के लिए केन्द्र सरकार ने अब तक तमाम अनुनय विनय के एक कौड़ी नहीं दी है। उन्होंने भावुक होकर किसानों से कहा कि वे आंख में आंसू न लाएं। इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए शिवराज सिंह चौहान कटिबद्ध है। उन्हें अपने पैरों पर खड़े करके ही दम लेगा। मध्यप्रदेश सरकार ने 2000 करोड़ रू. पहले ही स्वीकृत कर दिए है। आने वाले वर्ष में खाद, बीज के लिए कर्ज की व्यवस्था की जायेगी।

सिंधिया बस श्रेय लूटना जानते हैं

किसानों को भरपूर राहत दी जायेगी। कांग्रेस को चुनाव के वक्त गरीब और किसान याद आते है बाकी समय कांग्रेस सिर्फ सत्ता भोगती है। उन्होंने कहा कि देश में 10 वर्षों से कांग्रेस केन्द्र में सत्ता में है। तब शिवपुरी में मेडीकल काॅलेज खोलने की कार्ययोजना पर केन्द्रीय सरकार और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न तो विचार किया न अमल किया, लेकिन अप्रैल, मई में हो रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए फरवरी में मेडीकल काॅलेज खोलने के लिए एक चिट्ठी जारी कर दी और श्रेय लेने के लिए ढोल पीट रहे है। जनता जानती है कि मेडीकल काॅलेज खोलने के पहले अस्पताल खोला जाता है। स्थान आरक्षित किया जाता है, बजट प्रावधान किया जाता है। केन्द्र सरकार सिर्फ बतौलेबाजी करती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की समझ में आ गया है कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। शिवपुरी में मेडीकल काॅलेज खोलने की घोषणा करके कांग्रेस राजनीति करके श्रेय लूटने में क्यों चूके ?

सोनिया की अपील मुसलमानों का अपमान है

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हिन्दु और मुसलमान वतन के समान नागरिक है। उनकी रगों में एक ही खून बह रहा है। कांग्रेस इन्हें बांटने की कोशिश करके देश को कहां ले जाना चाहती है। सोनिया गांधी ने जिस तरह मुस्लिम गुरू से सेक्युलर वोट एकमुश्त डालने का आग्रह किया है वह धर्मनिरपेक्षता के छद्म का चरम है। निर्वाचन आयोग की आचार संहिता का उल्लंघन है। देश के मुसलमानों का अपमान है। सोनिया गांधी ने ऐसा करके मुसलमानों को मात्र वोट बैंक समझकर अपमानित किया है। लोकसभा चुनाव में इसका करार जवाब दिया जायेगा।

हमने दिखाया है सरकार कैसे चलाते हैं

श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश का कोई भी तबका सरकारी योजनाओं के लाभ से अछूता नहीं रहा है। प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक सुविधा, छात्रवृत्तियां देने की व्यवस्था की गयी है। युवकों को रोजगार के अवसर जुटाए जा रहे है। भाजपा चाहती है कि प्रदेष के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग के होनहार छात्र और युवक टाटा और अंबानी के रूप में उद्यमी बनकर खुशहाली से रूबरू हो। इसके लिए प्रदेश में कुषलता उद्यमिता कौशल प्रशिक्षण की व्यापक व्यवस्था की गयी है। किसी भी परिवार को अभाव ग्रस्त नहीं रहने दिया जायेगा। 


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!