भोपाल। पूर्व नेताप्रतिपक्ष का आंकलन है कि लोकसभा चुनावों के बाद मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बदल जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान के स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति सीएम होगा और वो उमा भारती हो सकतीं हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा। अपने निवास पर सोमवार को मीडिया से चर्चा में अजय सिंह ने कहा कि मप्र भाजपा में केवल एक उमा भारती ही नेता हैं। उन्हीं की बदौलत बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्हें भोपाल की बजाय झांसी से चुनाव लडऩे को मजबूर किया गया।
इतना ही नहीं, प्रदेश के नेताओं ने उन्हें हराने की भी कोशिश की। शिवराज मिशन-29 की बात करते हैं और यह पूरा नहीं हो सकता। इसके बाद आरएसएस सत्ता परिवर्तन के लिए दबाव बनाएगा और शिवराज सिंह चौहान के स्थान पर उमा भारती मुख्यमंत्री बनेंगी।