भाजपा विधायक के बेटे ने कांग्रेसियों पर गोलियां बरसाईं, 7 कांग्रेसी घायल


भोपाल। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के बरगी विधान सभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे गोलूसिंह ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सरेआम गोलियां बरसायीं, जिसमें सात कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 


जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रतिभा सिंह के बेटे गोलू सिंह चुनाव प्रचार के लिए बनखेड़ी गए हुए थे, उसी दौरान कांग्रेसी भी वहां पहुंच गए। बातों ही बातों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा शुरू हो गया, जो बनखेड़ी से मनखेड़ी तक पहुंच गया। इसी बीच दोनों पक्ष में जमकर पथराव हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार दोपहर से शुरू हुए विवाद ने शाम तक खूनी रूप ले लिया और भाजपा विधायक के पुत्र ने गोलू ने कांग्रेसियों पर फायर कर दिया। घटना में घायल हुए नीलेश पटेल, राकेश पटेल, अभय, दुर्जन व धनसिंह को तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पांचों का इलाज जारी है, जबकि दो अन्य भी इलाजरत हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

कांग्रेस ने जताया तीव्र विरोध

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने जबलपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा नेताओं और विधायकों द्वारा की जा रही गुण्डागर्दी और फासिस्ट गतिविधियों पर गहरी चिंता प्रगट करते हुए कहा है कि कुछ दिन पूर्व इसी संसदीय क्षेत्र के भाजपा विधायक अंचल सोनकर ने महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर को तमाचा मार दिया था, जिसकी सारे देश में भारी निंदा हुई थी। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्दोष कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे भाजपा को अपनी पराजय के आसार साफ दिखाई देने लगे हैं। इस प्रकार की आतंकी कारगुजारियां इसी पराजय बोध की प्रतिक्रिया हैं। 

आपने कहा है कि जिला प्रशासन ने यदि अब सतर्कता और सख्ती नहीं बरती, तो राज्य में अन्य क्षेत्रों में भी आने वाले दिनों में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की संख्या बढ़ सकती है। चुनाव आयोग को ऐसी घटनाओं को बहुत ही गंभीरता से लेकर तत्काल कड़े एहतियाती कदम उठाना चाहिए।

श्री यादव ने गोलीबारी में घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि प्रदेश में कांगे्रस कार्यकर्ताओं पर भाजपा के गुण्डों द्वारा संभावित हमलों को कांगे्रस बहुत गंभीरता से ले रही है और जहां भी जरूरत पडे़गी, कानून का सम्मान करते हुए उसका कड़ा प्रतिकार किया जाएगा।

श्री यादव ने कहा है कि भाजपा विधायक प्रतिभासिंह का बेटा गोलूसिंह बरगी क्षेत्र का कुख्यात गुण्डा है। वह अपनी विधाायक माँ के संरक्षण मंे स्थानीय प्रशासन को डरा-धमकाकर कई प्रकार के गैर कानूनी काले धंधे करता है। कुछ माह पूर्व उसने सामाजिक कार्यकर्ताओं पर भी निर्दयतापूर्वक हमला किया था और उनको अपनी जनहितैषी गतिविधियां चलाने से रोक दिया था।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!