धूमधाम से निकली मॉं की 1 किलोमीटर लम्बी चुनरी यात्रा

भोपाल। चैत्र नवरात्रि के पर्व पर सोमवार को कोलार में एक किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु तपती सड़क पर नंगे पांव यात्रा में शामिल हुए।
वे माता रानी के जयकारे लगाते हुए हाथों में चुनरी लिए चल रहे थे। उनके रास्ते में टैंकरों के जरिए पानी डाला जा रहा था। उसके आगे बैंड-बाजे का काफिला था। इसमें भजनों की धुन पर लोग नाचते-झूमते चल रहे थे।

मां पहाड़ी मंदिर से शुरू हुई चुनरी यात्रा नयापुरा, विनीतकुंज, बंजारी, बीमाकुंज, मंदाकिनी, सर्वधर्म होते हुए चूनाभट्टी पहुंची। यहां मां महाकाली मंदिर में आयोजक प्रशांत चौहान ने मां को चुनरी चढ़ाते हुए विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। प्रशांत चौहान ने बताया कि चुनरी यात्रा का यह दूसरा वर्ष है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!