रेल कर्मचारी कर रहे हैं हड़ताल की तैयारी

खंडवा। नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार शाम स्टेशन परिसर में हुआ। हाल ही में हड़ताल को लेकर गुप्त मतदान किया था। जिसमें 97 प्रतिशत कर्मचारी ने हड़ताल के पक्ष में वोटिंग की थी। एआईआरएस दिल्ली में प्रस्ताव पारित किया है कि भविष्य में हड़ताल के लिए कर्मचारी तैयार रहे।

मुख्य अतिथि मंडल सचिव इब्राहिम खान, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र कापड़े विशेष अतिथि, शाखा अध्यक्ष महेश मूले, शाखा सचिव आदित्य सिंह ने संबोधित किया। इसके पहले पिछले एक साल में दिवंगत यूनियन व सामाजिक रेल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी।

संचालन सुनील गुप्ता ने किया। अधिवेशन में आदित्य सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन व पीके मेहरोत्रा ने सालभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। एआईआरएस दिल्ली में प्रस्ताव पारित किया कि भविष्य में हड़ताल के लिए कर्मचारी तैयार रहे। दिल्ली-मुंबई के दिशा-निर्देश पर आगे कार्यवाही होगी। अधिवेशन में महिला रेलकर्मी भी मौजूद रहीं।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!