चाय पर चर्चा करने बैठी रह गईं महिलाएं, मोदी को फोन ही नहीं लगा

खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नरेंद्र मोदी से चाय पर चर्चा (टी विथ मोदी) के लिए बैठी महिलाएं निराश होकर लौट गईं। पुरानी अनाज मंडी  में शनिवार शाम 6 बजे 300 से ज्यादा महिला मौजूद थीं। सामने लगी दो एलईडी पर नरेंद्र मोदी दिखाई दिए और महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी।

इसके बाद देश-विदेश की महिलाएं अलग-अलग स्थानों से सवाल पूछने लगी। मोदी उनका जवाब दे रहे थे। यहां भी महिलाओं, युवतियों ने सवाल करने के लिए दिए गए नंबर डॉयल किए। एक, दो, तीन यहां तक की बार-बार डॉयल करने पर भी किसी का संपर्क नहीं हुआ। करीब आधे घंटे प्रयास के बाद महिलाएं उठीं और चाय के स्टॉल की ओर बढ़ गईं।

चाय की चुस्कियां ली और कार्यक्रम स्थल से बाहर हो गईं। शाम 7 बजे तक पंडाल खाली हो गया। टेंट हाउस की गाड़ी आ गई। कर्मचारी कुर्सियां समेटने लगे। इधर, स्क्रीन पर मोदी की चाय पर चर्चा जारी थी। सामने गिनती की महिला मोर्चा कार्यकर्ता बैठी रही। रात 8 बजे जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो महापौर भावना शाह, पार्षद साधना सोमनाथ काले, जिलाध्यक्ष शारदा तांदले, शाजिदा खान, ममता बोरसे सहित 9 कार्यकर्ता ही नजर आईं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!