वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुबे पंचतत्व में विलीन

भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुबे का कल रात यहां निजी अस्पताल 'पीपुल्स अस्पताल' में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। दुबे के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थे। वह अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।
उन्होंने भोपाल के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर सहित अनेक समाचार पत्रों में सेवाएं दी। अंतिम समय में वह एक समाचार वेब पोर्टल का संचालन कर रहे थे।

आज सुबह उनके निवास 7/75 न्यू 228 क्वार्टर गीतांजलि चौराहे से उनकी अंतिम यात्रा निकली। अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर किया गया।  श्री दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, पत्रकारों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दुबे के निधन पर गहरा शोक जताया है। मंत्री बाबूलाल गौर, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल, नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!