मोदी के खिलाफ मैदान संभालेंगे दिग्विजय सिंह

भोपाल। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह भी शामिल हो गए।

रविवार को उन्होंने कहा कि वे मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी आलाकमान कहेगी तो वे चुनाव मैदान में उतर जाएंगे।

गौरतलब है कि गत सप्ताह बनारस से मोदी के खिलाफ दिग्विजय को उतारे जाने की चर्चा के बाद उन्होंने इस तरह की जानकारी से इन्कार किया था। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जो मोदी के साथ होता है, उसे ही वे पहले निपटाते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बाद अब जसवंत सिंह उनके निशाने पर आ गए। अगला नंबर भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह का है।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!