कांग्रेसी नेता पर दिल्ली में रेप का आरोप

भोपाल। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता चेतन पाटीदार के खिलाफ दिल्ली में ज्यादती का प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता ने दिल्ली के पहाड़गंज थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। दिल्ली पुलिस ने इसकी केस डायरी भोपाल भेजी है, जिसकी जांच का जिम्मा महिला थाना पुलिस को सौंपा गया है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पहाड़गज थाने में भोपाल की एक महिला ने शिकायत की थी कि कांग्रेस नेता चेतन पाटीदार उसको भोपाल से दिल्ली लेकर आए थे। जहां वे एक होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि महिला से चेतन काफी पुरानी जान पहचान है, वह उसको करीब आठ वर्ष से जानते हैं। उसके घर पर उनका काफी दिनों से आना-जाना था। वहीं, चेतन पीड़िता को बीते कुछ दिनों में दो बार दिल्ली ले जा चुके हैं। 

वे दिल्ली में एक होटल में रुके थे, जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद चेतन पाटीदार के खिलाफ सात दिन पूर्व शिकायत पर एफआईआर रजिस्टर्ड कर ली गई थी। पीड़िता चूंकि भोपाल की रहने वाली है, इसलिए केस डायरी भोपाल पुलिस के पास भेजी गई है। भोपाल एसएसपी आफिस में दो दिन पूर्व केस डायरी प्रकरण दर्ज करने के बाद पहुंची। इसको लेकर जांच जिम्मा महिला थाने की प्रभारी रेणु मुराव को दिया गया है। 

इस मामले में घटना स्थल दिल्ली को होने के कारण पुलिस को काफी सोच विचार करना पड़ा और दो दिन के बाद इस मामले में शुक्रवार को तेजी लाई गई। पुलिस सूत्रों की माने तो चेतन पाटीदार कांग्रेस नेता होने के साथ वे शहर के चर्चित लोगों में गिने जाते हैं। इस लिहाज से शहर में उनके राजनीतिक और व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी भी हैं। वहीं हत्या के एक मामले में वे गवाह हैं, जल्द ही उनकी गवाही के बाद हत्या के प्रयास के आरोपियों को सजा हो सकती है। इस लिहाज से इस मामले में पुलिस जांच करेगी और इसके बाद इस मामले के बिंदुओं को अपनी जांच में शामिल कर सकती है। 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!