9 IAS अफसरों को सुपर टाइम स्केल

भोपाल। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के नौ अफसरों को अधिसमय वेतनमान (सुपर टाइम स्केल) में पदोन्नति दे दी है। इसके साथ ही कुछ अफसरों का तबादला किया गया है। दो माह से यह प्रस्ताव रुका पड़ा था। पदोन्नति पाने वालों में आठ अधिकारी 1980 बैच के और अनुपम राजन 1993 बैच के हैं।

नाम/वर्तमान पद/ नवीन पदस्थापना
  1. अनुपम राजन अपर सचिव वाणिज्य व उद्योग से एमडी उद्योग व वस्त्र निगम आयुक्त, उद्योग व एमडी उद्योग व वस्त्र निगम।
  2. आकाश त्रिपाठी कलेक्टर इंदौर यथावत।
  3. मुकेश चंद्र गुप्ता अपर सचिव डब्ल्यूआरडी से सचिव डब्ल्यूआरडी।
  4. राजेंद्र कुमार शर्मा अपर सचिव खनिज से सचिव राजस्व तथा प्रमुख राजस्व आयुक्त।
  5. महेंद्र ज्ञानी एमडी कृषि विपणन बोर्ड यथावत।
  6. पुष्पलता सिंह सचिव माशिमं से ओएसडी-सह-सचिव माशिमं।
  7. एसएस बंसल संयुक्त सीईओ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर से ओएसडी-सह-संयुक्त सचिव, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर।
  8. जीपी कबीरपंथी अपर आयुक्त (राजस्व) सागर संभाग से सचिव सामान्य प्रशासन विभाग।
  9. उर्मिल मिश्रा सचिव सूचना आयोग से ओएसडी-सह-सचिव, सूचना आयोग।


If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!