चुनाव आयोग की ऐजेंनसी का निष्कर्ष: न्यूज पोर्टल्स पर 108 खबरें संदिग्ध

भोपाल। अंग्रेजी और हिंदी भाषा के 65 वेब पोर्टल की निगरानी में चुनाव से जुड़ी 108 खबरें और 75 ट्वीट संदिग्ध निकले हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर सोशल मीडिया की निगरानी कर रहे सेल 'सी-डेक' ने यह खुलासा किया है।

संदिग्ध ट्वीट में वो भी शामिल हैं, जो राजनीतिक दलों या उनके नेताओं ने किए हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक इस सेल ने 25 हजार 661 वेब पेज की जांच कर ली है।

भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में चल रहे इस सेल का संचालन पुणे का एप्लाइड एआई ग्रुप कर रहा है। इस ग्रुप से जुड़े लोग 24 घंटे सोशल मीडिया पर निगाह जमाए हुए हैं। अब तक हिंदी के 35 व अंग्रेजी के 30 वेब पोर्टल्स, राजनीतिक दलों व राजनेताओं के 5 वेब-पेज, 27 पार्टियों व जनप्रतिनिधियों के सोशल मीडिया पेज का परीक्षण किया गया है।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!