क्या व्यापमं घोटाले के जाल में फंसेंगे भागवत

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने आरएसएस चीफ डॉ. मोहनराव भागवत पर व्यापमं घोटाले का जाल फैंका है। उन्होंने भागवत के नाम एक खत लिखा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या भागवत कटारे के खत का जवाब देंगे, और यदि हां तो वो क्या होगा।

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत को पत्र लिखकर व्यापमं घोटाले की जानकारी दी। पत्र में कटारे ने लिखा कि एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता होने के नाते बता रहा हूं कि व्यापमं की परीक्षाओं में गड़बड़ी कर लाखों नौजवानों के साथ धोखा किया गया है।

इसमें संघ से जुड़े अजयशंकर मेहता आदि के नाम भी आरोपियों की सूची में सामने आए। मुख्यमंत्री और अफसर भी इसमें लिप्त हैं। पूर्व संघ प्रमुख के निजी सेवक को फर्जी तरीके से नियुक्ति दी गई। कटारे ने लिखा कि आप (भागवत) गैर राजनीतिक संगठन के प्रमुख हैं।

प्रदेश के नौजवानों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निर्देश दें कि वे व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई से कराएं। कटारे ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय हुए नियुक्तियों एवं कार्यों से भी भागवत को अवगत कराया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!