आयकर छापे: बिल्डर्स के यहां से अब तक 90 करोड़ सरेंडर

shailendra gupta
भोपाल। राजधानी के रियल एस्टेट समूह से जुडे दो समूहों और उसके सहयोगी कारोबारियों ने अब तक 90 करोड़ रुपए की राशि आयकर विभाग के समक्ष सरेंडर कर दी है। रविवार को अस्सी करोड़ और इससे पहले दस करोड़ रुपए की काली कमाई इन समूहों ने स्वीकार की है।

आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग ने प्रदेश के दो प्रमुख समूह और उसके सहयोगियों के 44 ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे थे। सूत्रों के अनुसार, रविवार को सभी ठिकानों पर कार्रवाई खत्म हो गई है।

विभागीय सूत्र बताते हैं कि रविवार को एक समूह ने 50 करोड़ और दूसरे समूह व उसके सहयोगी कारोबारियों ने तीस करोड़ की संपत्ति रखना स्वीकार कर ली है। इससे पहले यह समूह दस करोड़ की काली कमाई रखना स्वीकार कर चुका है। करीब चार दिन चली कार्रवाई में आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज हाथ लगे हैं।

 इन बिल्डर्स के खिलाफ हुई आयकर छापे की कार्रवाई


  •     Signature Group Bhopal
  •     Sainath Builders
  •     Swadesh Developer & Builders
  •     AAkriti Group/ AG8, Builders
  •     Sfayar group

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!