मुकेश नायक बनेंगे राहुल गांधी के मीडिया रणनीतिकार

उपदेश अवस्थी/भोपाल। किस जमाने में कांग्रेस के स्टार लीडर रहे मुकेश नायक को एक बार फिर कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने वाली है। वो राहुल गांधी के मिशन पीएम के लिए प्रमुख मीडिया रणनीतिकार होंगे।

कांग्रेस हाईकमान ने मिशन 2014 की पुख्ता तैयारियां शुरू कर दीं हैं। मध्यप्रदेश में कटारे की नियुक्ति के साथ ही संदेश दे दिया है कि गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो गुटबाजों को ही खत्म कर दिया जाएगा।

मिशन 2014 के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रहीं हैं एवं तमाम जिम्मेदारियों के लिए योग्य नेताओं की तलाश जारी है। इस बार कांग्रेस मीडिया पर भी पर्याप्त ध्यान देने वाली है। मीडिया में भी उन्होंने प्रिंट व टीवी के अलावा सोशल मीडिया को भी टारगेट किया है।

मीडिया में कांग्रेस की रणनीतियां तैयार करने के लिए नेताओं की चयन प्रक्रिया जारी है, जिसमें मध्यप्रदेश के विधायक मुकेश नायक का नाम प्रमुख रुप से शामिल किया गया है। उन्हें कांग्रेस के मीडिया रणनीतिकारों में शामिल किया गया है। नायक अब कांग्रेस की उस टीम का हिस्सा होंगे जो यह तय करेगी कि मीडिया में कांग्रेस का क्या स्टेंड होगा।

कब बीजेपी पर हमला करना है, कब कांग्रेस की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है। कब कहां और क्यों किस विषय को हाईलाइट किया जाना है। ताकि पूरे देश में कांग्रेस एक जैसी दिखाई दे और स्थानीय मुद्दों को हवा देकर कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा माहौल बनाया जा सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!