अनुकम्पा नियुक्तियों के बारे में फैसला जल्द

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिजली कंपनियों में अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर 9 महीने से धरना दे रहे आश्रितों के मामले में जल्द ही फैसला किया जाएगा।
इस संबंध में बिजली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। डुमना विमानतल पर भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा ने मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि बिजली कंपनियों में अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर मृत कर्मियों के आश्रित पिछले 9 महीने से शक्ति भवन के गेट पर धरना दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अनुकम्पा नियुक्ति मामले का जल्द निराकरण किया जाएगा।

किडनी के इलाज के लिए मिलेगी राशि

भाजपा के एल्डरमैन लक्ष्मीपुरी गोस्वामी और नर्मदा मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र सूर्यवंशी के पिता के किडनी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 जनवरी तक बजट स्वीकृत हो जाएगा।

अशोक रोहाणी से अकेले में बात

मुख्यमंत्री डुमना विमानतल पहुंचते ही केन्ट के विधायक अशोक रोहाणी को प्रतीक्षालय के कमरे में अंदर ले गए। वे लगभग 10 मिनट तक बात करते रहे।

जनप्रतिनिधियों ने तोड़ा अनुशासन

भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री या वरिष्ठ नेताओं को एक लाइन में खड़ा करके मिलवाया जाता है। शनिवार को डुमना विमानतल में कार्यकर्ता तो लाइन में खड़े होकर इंतजार करते रहे, लेकिन जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के कमरे में घुस गए। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की।

7.05 पर पहुंचे जबलपुर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह शनिवार रात 7.05 बजे राजकीय विमान से डुमना विमानतल पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर वापस आ रहे हैं। इसके बाद वे सभी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात 9.50 बजे वापस डुमना पहुंचे और लगभग 20 मिनट तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वे रात 10.10 बजे भोपाल के लिए रवाना हुए।

ये रहे उपस्थित

ग्रामीण अध्यक्ष आशीष दुबे, महापौर प्रभात साहू, जेडीए अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, प्रतिभा सिंह, प्रभात पांडे, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सोनू बचवानी, राजेन्द्र चौधरी, गोकुल केशरवानी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अभिलाष्ा पांडे उपस्थित थे।

मुख्य न्यायाधीश से भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ शनिवार को मुख्य न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर और उनकी पत्नी संजया खानविलकर से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डुमना विमानतल से सीधे मुख्य न्यायाधीश के बंगले आए। सीएम 7.45 बजे बंगले के अंदर गए और 9.30 बजे बाहर आए। उन्होंने चीफ जस्टिस को गुलदस्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस के साथ डिनर भी किया। इस दौरान चीफ जस्टिस के बंगले के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री के आने के बाद बंगले के दोनों ओर के चौराहे आम जनता के लिए बंद कर दिए गए थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!