शिवराज सिंह की इच्छा से ही हो रहा है व्यापमं घोटाले का खुलासा: नरेन्द्र सिंह तोमर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि दिग्विजय सिंह की आज की प्रेस कांफ्रेस उन आरोपों को लेकर थी जिनको लेकर वे सदन में और सड़क पर व न्यायालयों में कभी अपने को सिद्ध नहीं कर पाए।

यही कारण है कि उनके वे सभी आरोप राजनैतिक आक्षेप के रूप में ही माने गए। दिग्विजय सिंह शायद यह भूल गए है कि मध्यप्रदेश के सभी प्रकार के माफियाओं या डकैतों का समापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ही राजनैतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है कि एसटीएफ ने व्यापम जैसे घोटाले को न केवल उजागर किया बल्कि उसमें जितने भी आरोपी शामिल है उन्हें दलगत राजनीति से उपर उठकर कानूनी रूप से विवेचना के अधिकार क्षेत्र में रखा गया है। दिग्विजय सिंह जब इस विषय पर बोल रहे थे तब वे एसटीएफ की कार्यवाही में किसी भी प्रकार की कमी नहीं बता पाए।

कांग्रेसियों को बचाना चाहते हैं दिग्विजय सिंह

नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि इससे लगता है कि उनकी सीबीआई जांच की मांग राजनीति से प्रेरित है। न ही तथ्यों अथवा तर्को पर आधारित है। दिग्विजय सिंह ने सीबीआई की जांच की मांग शायद इसलिए की है जिससे की वे सीबीआई के उपयोग से इस पूरे घोटाले में शामिल कांग्रेस के नेताओं को बचाने की कोशिश कर सके। आज जहां एसटीएफ जिस प्रकार से इस मामले की जांच कर रही है उससे हम संतुष्ट है। इस विषय पर राजनीति करके दिग्विजय सिंह ने अपनी कूटनीतिक मानसिकता का परिचय मात्र दिया है।

सीबीआई पर भरोसा किसे है

उनकी कहीं भी यह मंशा नहीं है कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त होना चाहिए। दिग्विजय सिंह को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि सीबीआई एक ऐसी विवादित संस्था हो गयी है जिसका उपयोग कांग्रेस अपने विरोधियों को नियंत्रित करने में करती आयी है। हमें विश्वास है शिवराज सिंह चौहान का भ्रष्टाचार हटाने का संकल्प मध्यप्रदेष में सुषासन की स्थापना करेगा।

उन्होंने कहा कि जनादेश 2013 में शिवराज सिंह चौहान की साफ नियत व स्वच्छ छवि पर मुहर लगायी है और हमें उनके नेतृत्व पर गर्व है। हालांकि यही छवि और जनता का विष्वास दिग्विजय सिंह और उनकी कांग्रेस के लिए चिंता का पर्याय है यह बात भी सत्य है। हम उम्मीद करते है कि दिग्विजय सिंह सीबीआई के द्वारा केन्द्र के घोटालों की जो जांच हो रही है उन पर कोई निर्णायक पहल दिखाकर जनता के बीच पहले विष्वास अर्जित करें, अन्यथा यह केवल उनका एक राजनैतिक पैंतरा मात्र है, जिसका उद्देष्य मुख्यमंत्री की छवि को ठेस पहुंचाना है। हम उनके सभी आरोपों को खारिज करते है जो कि राजनीति से प्रेरित है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!