उज्जैन: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
वसुंधरा राजे दोपहर में हैलीकॉप्टर से यहां पहुंची और पूजा-अर्चना के बाद वापिस भोपाल लौट गई। वह भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आई थीं।
हाल में संपन्न राजस्थान के विधानसभा चुनाव में राजे के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। उन्होंने भी कल ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।