मंदसौर(राधेश्याम मारू)। सांसद मिनाक्षी नटराजन के मार्गदर्शन मे कल सीतामउ मे अपार भीड़ के साथ कांग्रेस की परिवर्तन रैली व सभा हुई जिसमे प्रदेश के दिग्गजो ने कार्यक्रताओ को सम्बोधित किया। केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार ने 19 जन्मोमुखी योजनाएं चला रखी है।
केन्द्र सरकार भरपूर पैसा प्रदेश सरकार को दे रही है। योजनाएं हमारी लेकिन प्रदेश के झूठे मुख्यमंत्री जो अपने साथ नारियल लेकर चलते है, हमारी योजनाओं को अपनी बताकर नारियल फोड़ देते है। उक्त बात सीतामऊ में आयोजित कांग्रेस की परिवर्तन रैली में केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने एक ऐतिहासिक सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान बेरोजगार हो गया है और कोई भी उद्योगपति इस प्रदेश में नहीं आना चाहता।
यहां उद्योगपतियों व ठेकेदारों से कमीशन मांगा जाता है, यही कारण है कि कोई इस अराजक माहौल में निवेश करना नहीं चाहता। अब यह जनता को तय करना है कि प्रदेश का भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है। पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी महासचिव दिग्विजयसिंह ने कहा कि भाजपा को दिनरात दिग्विजयसिंह का सपना आता है, क्योंकि मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए अपना वादा निभाया, जबकि भाजपा ने झूठ बोला। उन्होंने कहा कि तमाम रेत और उत्खनन माफिया मुख्यमंत्री की भागीदारी में प्रदेश को लूट रहे है जबकि मेरे कार्यकाल में यह ठेके पंचायतें देती थी।
उन्होंने कहा कि हमने शिक्षाकर्मी, पंचायतकर्मी, जन स्वास्थ्य रक्षक, गौसेवक की भर्ती निचले स्तर से की जबकि आज यह प्रदेश सरकार व्यापम के माध्यम से भर्ती कर भ्रष्टाचार कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश में 837 मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस. पकड़े गये है। उन्होंने कहा कि संघ व जनसंघ के सच्चे लोग घर बैठे है और दलाल सरकार चला रहे है। उन्होंने इस अवसर पर कहा जो भी कांग्रेसी निर्दलीय चुनाव लड़ेगा उसे किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। इस अवसर पर चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र से उनका पारिवारिक रिश्ता है जो सदैव कायम रहेगा।
उन्होंने कहा कि देश में अपराध का 10 प्रतिशत मध्यप्रदेश में हो रहा है। महिलाएं तो ठीक अब युवक भी यहां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश बलात्कार की राजधानी बन गया है। किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। इस प्रदेश में ऐसा घोर कलयुग आया पूजारी अंधेरे में भगवान की पूजा कर रहे है। उन्होंने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के प्रेरणा से हमने जिले केा राहुल गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के लिये 45 करोड़ रूपये खर्च किये है, जिससे 906 गांव रोशन हुए है।
वहीं 20 हजार बीपीएल परिवारों को इस योजना का लाभ मिला हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 हजार किसानों ने आत्महत्या की है और कृषि मंत्री कहते है कि यह किसान अपने कर्मों का प्रायश्चित कर रहे है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गांधीसागर बांध का हक मंदसौर संसदीय क्षेत्र को अवश्य मिलेगा। सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैय्या ने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री लबरा व लापर है। वह सुबह से उठकर ही झूठ बोलने लग जाता है। सीतामऊ आकर उन्होंने लदूना तालाब के जीर्णोद्धार की बात कही थी लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
वहीं मंदसौर नगरपालिका चुनाव में शहर की कालोनियों तथा सड़कों के लिये पैसे देने की बात कही थी वह वादा भी उन्होंने पूरा नहीं किया। मंदसौर में उन्होंने मेडिकल काॅलेज तथा हवाई पट्टी की घोषणा की थी वह वादा भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दलौदा शुगर मिल बंद हो गई तथा वहां की जमीन भी बिक गई, सरकार सोई रही। उन्होंने पशुपतिनाथजी के क्षेत्र केा पर्यटन स्थल घोषित करने की घोषणा की थी वह वादा भी उन्होंने पूरा नहीं किया। जो व्यक्ति भगवान को धोखा दे सकता है वह आम जनता का क्या होगा। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रवक्ता सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारे विकास नहीं करती। वह सिर्फ भ्रष्टाचार करती है।
10 वर्षों में आम जनता को राशन की दुकानों से शक्कर, घासलेट व अनाज तक नहीं मिल रहा है, वहीं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। भ्रष्टाचार इस सरकार का शिष्टाचार बन गया है। सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि समूचे संसदीय क्षेत्र को राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना मिली है, यह महती सौगात है। प्रदेश में सरकार धार्मिक उन्माद पैदा कर भारत माता के आंगन में खून की लकीर खींचने का प्रयास कर रही है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है लेकिन कांगे्रसजन सजग है वे भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर माह इस क्षेत्र में आते है और झूठी घोषणाऐं करके चले जाते है। जबकि हम भूमि अधिग्रहण व खाद्य सुरक्षा जैसे कानून बनाकर जनता व किसानों की आवाज बनते है। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर किसानों को फसल बीमा का लाभ अवश्य दिलाया जावेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग से हम संसदीय क्षेत्र की आठों सीट जीतेंगे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया ने कहा कि सरकार आने पर जहां किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा वहीं चंबल का पानी किसानों के लिये उपयोग में लाया जाएगा।
उन्होंने मांग की कि सोंधिया समाज को सरकार ने पिछड़े से सामान्य वर्ग में ला दिया है जिसे फिर से पिछड़े वर्ग में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर ऐसे अधिकारी जो भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश रातडि़या ने नेताओं का आश्वस्त किया कि जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस की भारी विजय होगी व भाजपा के अनाचार का अन्त होगा। प्रदेश कांगे्रस के प्रभारी आर.के. दोगने ने कांगे्रसजनों की ओर से समस्त नेताओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायक भारतसिंह जावरा, नवकृष्ण पाटील, पुष्पा भारती, भारतसिंह दीपाखेड़ा, महेन्द्रसिंह गुर्जर, ओमसिंह भाटी, मुकेश काला, हरदीपसिंह डंग, श्यामलाल जोकचंद, अनिल संचेती, राजेशसिंह रघुवंशी, मो. हनीफ शेख, आशिया बी, संध्या जायसवाल, गिरीश वर्मा, ब्रह्मानंद पाटीदार, शंकरलाल आंजना, महेश शर्मा, भानुप्रतापसिंह देवड़ा, जितेन्द्रसिंह भाटी, रफीक गल्ला, देवेन्द्र योगी, राजकुमारसिंह देवड़ा, जगदीपसिंह राजपूत, सोमिल नाहटा, बबीतासिंह तोमर, शक्तिदान सिसौदिया, इस्माईल मेव, सुमीत रावत, रफत पयामी, हाजी रशीद खान, सुशील संचेती, तरूण खिंची, मो. खलील शेख, असगर मेव, लियाकत निलगर, संजय सोनी, सुरेन्द्रसिंह सिसौदिया, रमेश ब्रिजवानी, सुरेश मालवीय, जितेन्द्र शर्मा जीतू, साजिद मेव, दीपकसिंह चैहान, प्रतीक डोसी, फकीरचंद गुर्जर, सुरेश भाटी, रामेश्वर राठौर, राजेश सौलंकी, संदीपसिंह राठौर, मो. युनुस मेव, राजकुमारसिंह देवड़ा, डाॅ. प्रीतिपालसिंह राणा, तुफानसिंह सिसौदिया, हाजी नूर पटेल, हाजी पीरू पटेल, नाहरू भाई तम्बाकु वाला, धर्मेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजीत पारिख ने किया तथा जिला कांग्रेस के प्रवक्ता शिवभानुसिंह बघेल ने आभार व्यक्त किया।
राधेश्याम मारू
9770027700